Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Black Cobra: …और कांच के गिलास में पानी पीने लगा काला कोबरा,आराम से 

Black Cobra: …और कांच के गिलास में पानी पीने लगा काला कोबरा,आराम से 

National News Update, New Delhi, Black Cobra Video Viral Drinking Water In Glass Pot : सांप की तस्वीर भी दिख जाए, तो मन में स्वाभाविक रूप से डर का कंपन होने लगता है। साक्षात दिखे तो क्या हाल होगा, यह सभी जानते हैं। हां संपेरों की बात अलग है। 

सांपों की कई प्रजातियां हैं, जिनमें कोबरा को बहुत खतरनाक माना जाता है। हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर रोज न जाने कितने वीडियो वायरल होते रहते हैं इनमें सांपों से जुड़े वीडियो भी होते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें काले रंग का एक डरावना कोबरा कांच के गिलास में पानी पीते हुए नजर आ रहा है और एक शख्स अपने हाथ से उसको पानी पिला रहा है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है वीडियो

यह सांप देखने में काफी लंबा और जहरीला लग रहा है। ऐसे में एक शख्स का उसे गिलास में पानी पिलाना चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद दंग रह गए हैं और सांपों को लेकर अपने-अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम हैंडल द ब्यूटीफुलशॉर्ट्स ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कांच के एक ग्लास में डार्क ब्लैक कलर का कोबरा पानी पी रहा है।

Share this:

Latest Updates