Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

काला जादू के बहाने महिला को बनाया हवस का शिकार, बेहोशी की हालत में छोड़कर

काला जादू के बहाने महिला को बनाया हवस का शिकार, बेहोशी की हालत में छोड़कर

Gorakhpur news : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रामगढ़ ताल थाना पुलिस ने एक 45 साल के एक व्यक्ति को काले जादू के बहाने एक महिला को हवस का शिकार बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसएचओ चितवन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने 42 वर्षीय महिला से कहा था कि काले जादू से उसके घरेलू मुद्दे सुलझ जाएंगे। साथ ही उसकी बीमारी भी ठीक हो जाएगी। समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए महिला ने उसे अपने घर बुलाया था। इस दौरान महिला के घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिनेश चौरसिया जब महिला के घर पहुंचा तो वह अकेली थी। इसी का फायदा उठाते हुए उसने महिला को नशीला पदार्थ खिला दिया और उसके साथ बलात्कार किया गया। 

होश आने पर रोने लगी महिला 

महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी वहां से गहने और अन्य बेशकीमती सामान लेकर फरार हो गया। महिला को जब होश आया तो वह रोने लगी। इसके बाद उसने अपने पति से पूरी बात बता दी, जिसके बाद महिला के पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में उसने महिला से दुष्कर्म की बात मान ली।

Share this:

Latest Updates