Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Blast : अचानक इस केमिकल फैक्ट्री में ऐसा हुआ धमाका कि दहल गया एरिया

Blast : अचानक इस केमिकल फैक्ट्री में ऐसा हुआ धमाका कि दहल गया एरिया

UP Update News, Muzaffarnagar, Sudden Blast In Chemical Factory, 2 Labourers Died: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से अत्यंत दुखद खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक इतना बड़ा धमाका हुआ कि आसपास का इलाका दहल गया। विस्फोट की चपेट में आकर फैक्ट्री में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मखियाली गांव के पास बजरंग एलएम केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना की जांच का आदेश

SP सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि मृतकों की पहचान 42 वर्षीय अली नवाज और 55 वर्षीय राम भरोसे के रूप में हुई है। घायल कर्मचारी की पहचान 60 वर्षीय जयपाल के रूप में हुई है। जिन अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं, उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Share this:

Latest Updates