Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चिड़िया के टकराने से दिल्ली के ब्लू लाइन मेट्रो की सेवाएं बाधित, हजारों यात्री…

चिड़िया के टकराने से दिल्ली के ब्लू लाइन मेट्रो की सेवाएं बाधित, हजारों यात्री…

देश की दिल्ली में चिड़िया के टकराने की वजह से ब्लू लाइन मेट्रो की सेवाएं बाधित हो गई हैं। इसके चलते हजारों यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। ब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक जाती है। इसमें यमुना बैंक से एक लाइन वैशाली तक भी जाती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यमुना बैंक और ब्लू लाइन के इंद्रप्रस्थ स्टेशन के बीच ट्रेन सेवाएं शाम साढ़े 6 बजे से 8:00 बजे तक प्रभावित रहीं। इससे द्वारका की ओर जा रही एक लाइन पर टूटे हुए तार की मरम्मत काम शुरू हो गया है।

बसों के सहारे घरों की ओर बढ़े लोग 

बताया जा रहा है कि, मेट्रो लाइन पर एक पक्षी ट्रेन के पेंटोग्राफ से टकराया (कॉन्टेक्ट वायर के एक हिस्से),जिसके कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गईं। प्रभावित अवधि के दौरान यात्रियों को इंद्रप्रस्थ और यमुना बैंक स्टेशनों के बीच आवागमन प्रदान करने के लिए एक शटल सेवा प्रदान की गई थी। इससे पहले डीएमआरसी ने ट्वीट कर कहा था कि, ”द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, वैशाली के बीच देरी से चल रही मेट्रो। अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा।”

मेट्रो की रफ्तार धीमी होने के कारण लोग बसों के सहारे अपने-अपने घर की ओर बढ़े। मेट्रो सेवा बाधित होने के कारण नोएडा में विभिन्न स्टेशनों के बाहर यात्रियों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई।

Share this:

Latest Updates