Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

08 नक्सलियों के शव व हथियार बरामद, एक जवान बलिदान, 02 घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर

08 नक्सलियों के शव व हथियार बरामद, एक जवान बलिदान, 02 घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर

Chattisgarh news : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला अंर्तगत महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम कुतुल में शनिवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। सुरक्षाकर्मियों ने 08 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ का एक जवान बलिदान और एसटीएफ के दो जवान घायल हो गये हैं।

ये भी पढ़े :नार्काे-आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियार और प्रतिबंधित सामान बरामद, तीन गिरफ्तार


बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि मुठभेड़ में 08 नक्सली मारे गये हैं। एक जवान बलिदान और दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। मारे गये नक्सलियों के शव के साथ हथियार एवं अन्य नक्सल सामग्री के बरामद की गयी है। उन्होंने बताया कि संयुक्त अभियान में नारायणपुर-कोण्डागांव-कांकेर-दन्तेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ व आईटीबीपी 53वीं वाहिनी, बीएसफ 135 वीं वाहिनी का बल शामिल है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जायेगी।
संयुक्त अभियान में नारायणपुर-कोण्डागांव- कांकेर-दन्तेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ व आईटीबीपी 53वीं वाहिनी, बीएसफ 135 वीं वाहिनी का बल शामिल है। इलाके की सर्चिंग जारी है। शवों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। मुठभेड़ में शामिल जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल और मारे जाने की संभावना व्यक्त की है।
पुलिस को कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के बाद संयुक्त अभियान में नारायणपुर-कोण्डागांव- कांकेर- दन्तेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ व आईटीबीपी 53वीं वाहिनी, बीएसफ 135 वीं वाहिनी बल के करीब 1400 जवानों को अभियान के लिए रवाना किया गया था।
उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एक दिन पहले 14 जून को भी जवानों की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों के साथ दिनभर रुक-रुक कर गोलीबारी हुई थी। 15 जून की सुबह से फिर से मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें 08 नक्सली मारे गये।

Share this:

Latest Updates