Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कुलगाम मुठभेड़ में ढेर दो आतंकियों के शव बरामद, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

कुलगाम मुठभेड़ में ढेर दो आतंकियों के शव बरामद, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, Jammu and Kashmir news : कुलगाम जिले के रेडवानी पाईन इलाके में मंगलवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादी मार गिराये हैं। मुठभेड़ स्थल से दो आतंकवादियों के शव बरामद किये गये हैं। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया है, इसलिए मारे गये आतंकवादियों की पहचान अभियान पूरा होने के बाद की जायेगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोमवार देर शाम कुलगाम के रेडवानी गांव में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था। देर रात को दोनों ओर से गोलीबारी बंद हो गई लेकिन सुरक्षाबलों ने अपनी घेराबंदी को मजबूत करते हुए आने-जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह मुठभेड़ एक बार फिर शुरू हुई। दोनों ओर से हुई भारी गोलीबारी के दौरान उस घर में आग लग गयी, जिसमें आतंकवादी छिपे हुए थे। अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ स्थल पर दो शव देखे गये हैं और उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि शव बरामद होने के बाद ही मारे गए आतंकवादियों की पहचान के बारे में जानकारी दी जा सकती है।

Share this:

Latest Updates