Dhanbad news : सीजन 2025 – 29 के लिए बोकारो जिला क्रिकेट संघ का चुनाव 6 मई को जैना मोड़ स्थित आर्यन इंटरनेशनल में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगा। इसकी जानकारी इलेक्ट्रोल ऑफिसर अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने मंगलवार को दी। बताया कि जेएससीए के निर्देशानुसार एवं बीडीसीए के नियमावली के तहत 15 पदों के लिए चुनाव तिथि की घोषणा की गई है। चुनावी प्रक्रिया में वही सदस्य भाग दे सकते हैं जिनके पास बीडीसीए के द्वारा निर्गत फोटो पहचान पत्र है।
चुनाव की प्रक्रिया : –
इन पदों के लिए होंगे चुनाव : –
उपाध्यक्ष : 1 पद
मानद सचिव : 1 पद
मानद संयुक्त सचिव : 5 पद
मानद कोषाध्यक्ष पद : 1 पद
मानद सहायक सचिव : 7 पद
* नामांकन पत्र जारी करने की अंतिम तिथि : 2 मई दोपहर 1:00 बजे से
* नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 3 मई सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 तक
* नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 4 मई दोपहर 2:00 बजे तक
* नामांकन पत्रों की जांच 5 मई दोपहर 4:00 बजे तक
* चुनाव व चुनाव का रिजल्ट : 6 मई संध्या 4:00 बजे ।



