Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आलिया का किया रेप ! वर्सोवा थाने पहुंची शिकायत

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आलिया का किया रेप ! वर्सोवा थाने पहुंची शिकायत

Bollywood latest Hindi news : कभी हीरो-हीरोइनों के बीच अफेयर, तो कभी तनातनी, कभी ब्रेकअप तो कभी आरोप-प्रत्यारोप बॉलीवुड के लिए अब यह बातें नई नहीं रही। इस बीच कभी-कभी कुछ ऐसे किस्से भी सामने आ जाते हैं, जिसपर सहसा विश्वास नहीं होता। बहरहाल, इन दिनों अभिनेता नवाजुद्दीन और आलिया सिद्दीकी के रिश्ते को लेकर बवाल मचा है। वह इसलिए क्योंकि आलिया ने अपने ही पति नवाजुद्दीन  पर रेप का आरोप मढ़ा है। उसने इस मामले की शिकायत न सिर्फ वरसोवा थाने में की है, बल्कि इसके प्रूफ भी दिए हैं। अब वास्तव में दोनों के बीच क्या चल रहा हैं, यह तो वही जाने…।

पर्दे से उतरकर घर और अब सड़कों तक पहुंचा सास-बहू का यह बवाल

नवाजुद्दीन और आलिया के बीच चल रहे इस शीत युद्ध के संदर्भ में यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि सास-बहू के बीच चलने वाले लफड़े रील लाइफ से उतरकर रियल लाइफ तक आ पहुंचा है। बताया जा रहा है कि आलिया ने नवाजुद्दीन की मां और भाई पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। का आरोप प्रॉपर्टी को लेकर हैं जिस पर नवाजुद्दीन की मां और आलिया में जबरदस्त बहस छिड़ी है।

लोग चटकारे लेकर पढ़ रहे कहानियां और नवाजुद्दीन ने साध रखी है चुप्पी

बहरहाल, नवाजुद्दीन और आलिया की बीच चल रहे खटास के किस्से बॉलीवुड में लोग चटकारे लेकर पढ़ रहे हैं, देख रहे हैं और सुन रहे हैं। इससे इतर नवाजुद्दीन इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए हैं। इसी बीच आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके माध्यम से उन्होंने कहा है कि तुमने मुझे कभी अपनी पत्नी नहीं माना, जबकि मैंने अपनी जिंदगी के सबसे कीमती दिन तुम्हें सौप दिए। यह भी कहा है कि कोर्ट में नवाजुद्दीन ने बच्चों की कस्टडी मांगी है जैकी उन्हें पिता होने का मतलब ही नहीं पता है। उन्होंने कभी बच्चों को महसूस नहीं किया और आज हुए बच्चों को छीनना चाहते हैं।

Share this:

Latest Updates