Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का दिखा बेबी बंप, कुछ फैंस ने बधाई दी तो कुछ ने किया ट्रोल

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का दिखा बेबी बंप, कुछ फैंस ने बधाई दी तो कुछ ने किया ट्रोल

BOLLYWOOD NEWS : फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी हॉलीवुड डेब्यू ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ की शूटिंग खत्म करके भारत लौट आई हैं। इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने फैंस को दी थी। वापसी पर आलिया भट्ट को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो उनका बेबी बंप सभी के लिए चर्चा का विषय था। बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आलिया के कुछ वीडियोज फैंस के साथ शेयर किए हैं। इन तस्वीरों के साथ-साथ आलिया भट्ट का बेबी बंप भी जमकर वायरल हो रहा है। आलिया के कुछ फैंस जहां उनका बेबी बंप देखकर उन्हें बधाई दे रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

गत 14 अप्रैल को हुई थी आलिया और रणवीर की शादी

गौरतलब है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे फेमस सेलिब्रिटी कपल में से एक हैं। दोनों ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। हाल ही में आलिया ने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की भी जानकारी दी थी। रणबीर आलिया की जोड़ी और कमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद है और फैंस इन्हें प्यार से रणबेलिया बुलाते हैं।

Share this:

Latest Updates