Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पैगंबर पर बयान देने वाली नूपुर शर्मा के समर्थन में उतरीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, कही यह बात

पैगंबर पर बयान देने वाली नूपुर शर्मा के समर्थन में उतरीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, कही यह बात

अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं। इस बार इसका कारण है भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा। पैगेंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर कई लोग हाल ही में नूपुर शर्मा के विरुद्ध सड़कों पर उतरे थे। जहां कई लोग नूपुर शर्मा के विरोध में हैं, वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जो उनके समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत का नाम जुड़ गया है। कंगना रनौत ने रविवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट साझा कर नूपुर शर्मा का पूरजोर समर्थन किया है। पोस्ट में कंगना ने लिखा, ”मेरे कई मुस्लिम दोस्त शराब का सेवन करते हैं। धूम्रपान करते हैं। बुर्का नहीं पहनते और ऐसे काम को करते हैं, जो उनके धर्म में करना गुनाह माना जाता है। उसके बाद भी उनसे किसी को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन नूपुर शर्मा ने अगर कुछ बोल दिया तो वह अपराधी हो गईं।”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा कंगना का पोस्ट

अभिनेत्री कंगना राणावत का यह पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब कंगना नूपुर शर्मा के समर्थन में खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने इससे पहले भी नूपुर शर्मा को खुलकर सपोर्ट किया था। कंगना के काम  की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म तेजस में अभिनय करती नजर आएंगी। कंगना द्वारा शेयर किए गए पोस्ट पर पक्ष और विपक्ष में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 

Share this:

Latest Updates