Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर यूनिसेफ की नेशनल ब्रांड एंबेसडर बनीं 

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर यूनिसेफ की नेशनल ब्रांड एंबेसडर बनीं 

Bollywood actress Kareena Kapoor becomes UNICEF’s national brand ambassador, Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news :बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान को यूनिसेफ भारत ने शनिवार को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्ति किया। यूनिसेफ भारत की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में बताया गया कि वर्ष 2014 से संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की भारत इकाई से जुड़ीं बॉलीवुड अभिनेत्रीकरीना कपूर हर बच्चे के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और लैंगिक समानता के अधिकार को आगे बढ़ाने में गैर-लाभकारी संगठन का समर्थन करेंगी।

करीना कपूर ने यूनिसेफ का शुक्रिया अदा किया

गौरतलब है कि यूनिसेफ इंडिया का नेशनल एंबेसडर बनाए जाने के बाद अभिनेत्री ने कहा कि यूनिसेफ इंडिया के साथ उनकी जर्नी एक दशक पुरानी है। करीना कपूर (43) ने इस मौके सोशल मीडिया पर इवेंट की फोटो शेयर करते हुए  यूनिसेफ का शुक्रिया अदा किया है। मेरे लिए एक भावुक दिन था। मैं यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एंबेसडर बनकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। इस संस्था के साथ पिछले 10 सालों का सफर काफी अच्छा रहा था। मैं यूनिसेफ इंडिया को भी बधाई देना चाहती हूं और भारत में बच्चों के जीवन पर उनके अविश्वसनीय प्रभाव के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाना चाहती हूं’। इस संसार की भावी पीढ़ी यानी बच्चों के अधिकारों जितनी महत्वपूर्ण कोई अन्य चीज नहीं है। अब भारत के राष्ट्रीय दूत के रूप में यूनिसेफ के साथ अपना जुड़ाव जारी रखना मेरे लिए सम्मान की बात है।’

Share this:

Latest Updates