Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood : कबीर सिंह के सेट पर शाहिद कपूर को थप्पड़ मारना चाहती थी अभिनेत्री कियारा आडवाणी, जानें कारण

Bollywood : कबीर सिंह के सेट पर शाहिद कपूर को थप्पड़ मारना चाहती थी अभिनेत्री कियारा आडवाणी, जानें कारण

Entertainment news, Bollywood masala, Bollywood update, B town, Bollywood news, Mumbai news, Bollywood mirchi, Filmfare, Bollywood actor Shahid Kapoor, Bollywood actress Yaara Advani, upcoming new film : वर्ष 2019 की सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी की किस्मत पलट गई। दूसरी और बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के लुक्स और अभिनय की खूब तारीफ हुई। इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने अपना 14 किलो वजन कम किया था। उनके लुक्स को परफेक्ट दिखाने के लिए फिल्म मेकर्स ने न सिर्फ पैसे बहाए, अपितु उन्हें समय भी भरपूर दिया। इस बात को लेकर शायद फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी थोड़ी परेशान भी हो गई थीं। मोस्ट पॉपुलर शो कॉफी विद करण शो में एक बार कियारा ने खुद बताया था कि कबीर सिंह के सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि वह शाहिद कपूर को थप्पड़ मारना चाहती थीं।

इस कारण शाहिद कपूर पर आया कियारा को गुस्सा

आपको बता दें कि पर्दे पर दिखी कबीर सिंह की वाइलेंट लव स्टोरी तो दर्शकों को बहुत पसंद आई, परंतु पर्दे के पीछे भी वाइलेंस की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। कियारा आडवाणी ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में स्वयं बताया कि शूटिंग के दौरान एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि वह शाहिद कपूर को थप्पड़ मारना चाहती थीं। इसका कारण यह था कि पूरे 8 घंटे तक मेकर्स सिर्फ यह निर्णय करते रहे कि अगली सीन में शाहिद कौन सा जूता पहनेंगे।

कियारा की बात सुन करण जौहर ने ऐसे दी प्रतिक्रिया

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने शो में बताया कि सिर्फ जूतों को लेकर इतना समय देने के बाद मुझे एक बार तो ऐसा लगा कि मैं शाहिद को थप्पड़ जड़ दूं। कियारा की बात सुनकर करण ने भी हंसते हुए कहा कि यदि कोई मुझे जूता डिसाइड करने के लिए 8 घंटे बैठा कर रखे तो मुझे भी गुस्सा आएगा। मुझे भी शक्स को थप्पड़ मारने का मन होगा। ये सब सुनकर शाहिद कपूर बस मुस्कुराते नजर आए।

Share this:

Latest Updates