Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIRTHDAY WISH : आज 55 साल की हो गईं अपने जमाने की लेडी अमिताभ…

BIRTHDAY WISH : आज 55 साल की हो गईं अपने जमाने की लेडी अमिताभ…

Bollywood (बॉलीवुड) की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित यानी अपने जमाने की लेडी अमिताभ 15 मई को अपना 56 वां जन्मदिन मना रही हैं। माधुरी बॉलीवुड के उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं, जिनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती थीं। अभिनेत्री अपने किरदारों में तो हमेशा ही जान फूंक देती हैं लेकिन उनका डांस भी लोगों को हैरानी में डाल देता है। माधुरी जितनी कमाल की एक्ट्रेस हैं,उतना ही शानदार डांस करती हैं। इन सबके बीच उनकी खूबसूरती फैंस को उनके साथ बांधे रखने का काम करती हैं। 

बनना चाहती थीं डॉक्टर

15 मई 1967 को मुंबई में जन्मीं माधुरी दीक्षित बचपन में एक डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन अभिनेत्री की तकदीर को कुछ और ही मंजूर था। माधुरी फिल्मी दुनिया में आईं और छा गईं। अभिनेत्री की पहली फिल्म राजश्री प्रोडक्शन की ‘अबोध’ थी, जो खास कमाल नहीं दिखा पाई। माधुरी को कई फिल्मों में असफलता हाथ लगी। इसके बाद माधुरी आलोचना का शिकार हो गई थीं। इसके बाद तेजाब, साजन, बेटा, हम आपके हैं कौन जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया और लोग उन्हें लेडी अमिताभ के नाम से भी पुकारने लगे।

Share this:

Latest Updates