Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा 4 अक्टूबर को बनेंगी अभिनेता अली फजल की दुल्हन , माचिस के आकार का शादी कार्ड बना चर्चा का विषय

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा 4 अक्टूबर को बनेंगी अभिनेता अली फजल की दुल्हन , माचिस के आकार का शादी कार्ड बना चर्चा का विषय

Bollywood news : बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा बहुत जल्द अभिनेता अली फजल संग विवाह करने वाली हैं। इसे लेकर दोनों ही परिवारों की ओर से शादी की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। भव्य समारोह में शादी कहां और कब होगी। यह जानकारी सामने आ चुकी है। इस शादी का दोनों के फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। वहीं इस जोड़ी की शादी के कार्ड को लेकर नयी जानकारी सामने आई है। इस कपल ने अपनी शादी के कार्ड को अलग अंदाज में डिजाइन कराया है। यह कार्ड देखने में बेहद शानदार है। इसका लुक भी कुछ अलग है। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल अक्टूबर के पहले सप्ताह में शादी करने जा रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार मालूम चला है कि यह जोड़ी 4 अक्टूबर को हमेशा- हमेशा के लिए एक- दूसरे की हो जाएगी।

शादी से पहले तीन समारोह का होगा आयोजन

हमेशा कुछ अलग करने वाले अभिनेता अली फज़ल और अभिनेत्री ऋचा चड्डा अभी अपनी शादी के कार्ड को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा में हैं। कार्ड मे ऋचा और फजल दोनों साइकिल पर बैठे दिख रहे हैं। आमंत्रण पत्र को एक माचिस के आकार में बनाया गया है। इसमें लिखा है – “कपल मैच”। इसमें ऋचा चड्ढा जहां पारंपरिक साड़ी में एक स्केच के साथ घूंघट में हैं। वहीं अली फजल का स्केच सूट-बूट में दिख रहा है। दोनों साइकिल पर सवार हैं। बताया जा रहा है कि यह जोड़ी शादी से पहले तीन समारोह आयोजित करेगी। इसमें संभावना जताई जा रही है कि कॉकटेल, संगीत और मेहंदी के कार्यक्रम अलग-अलग आयोजित किए जाएंगे। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार ये तीनों समारोह नई दिल्ली में आयोजित होंगे।  पारंपरिक तरीका पसंद न करने वाली जोड़ी ऋचा चड्ढा और अली फज़ल अपनी शादी की सजावट को भी नए अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Share this:

Latest Updates