Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood : बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया के इंटरव्यू के बाद सुशांत की बहन ने कहा-  क्या जवाब दोगी?

Bollywood : बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया के इंटरव्यू के बाद सुशांत की बहन ने कहा-  क्या जवाब दोगी?

Bollywood news, Bollywood update, Mumbai news : बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर से दिवंगत अभिनेता और अपने बॉयफ्रेंड रहे सुशांत सिंह राजपूत के बारे में खुलकर  बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी बेबसी का जिक्र करते हुए बताया है कि उन्हें कैसे सुशांत की मौत के बाद जिल्लत की जिंदगी झेलनी पड़ी। उन्होंने अपने दिवंगत बॉयफ्रेंड के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी खुलासा किया था कि वो मानसिक रूप से बीमार थे। अभिनेत्री रिया ने ये भी बताया कि उन्हें पता था कि सुशांत किस और कैसे दौर से गुजर रहे थे। रिया की इस अभिव्यक्ति के बाद अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बिना नाम लिए रिया को तगड़ा जवाब दिया है।

बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत की तीन तस्वीर शेयर की

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत की बहन श्वेता सिंह ने अपने भाई की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसमें सुशांत बच्चों संग खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सुशांत की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इसे पोस्ट में श्वेता सिंह ने इशारों ही इशारों में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा है। श्वेता मैं अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि‘उस व्यक्ति को दोष देना जो गुजर चुका है… जो अब अपना बचाव नहीं कर सकता। मुझे हैरानी है कि इस प्रकरण में आप अपनी अंतरात्मा को क्या उत्तर देंगे! मेरे भाई का दिल साफ था और वह आज भी लाखों लोगों के दिलों में धड़क रहा है। हमें सामने आकर अब कुछ कहने की जरूरत महसूस नहीं होती, क्योंकि लोग सच्चाई खुद ब खुद महसूस कर सकते हैं। सुशांत की बहन श्वेता आगे लिखती हैं, ‘भाई था, भाई है और हमेशा हमारा गौरव रहेगा! उसने हर दिल में जो प्यार जगाया है.. वो कभी नहीं मरने वाला है। हम उसके न्याय के लिए आगे भी लड़ते रहेंगे। 

बीमार होने के बारे में सच्चाई जानती हूं’

अभिनेत्री रिया ने दिवंगत अभिनेता सुशांत की मेंटल हेल्थ के बारे में भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि ‘मैं कभी भी इस बात की सच्चाई नहीं जान सकी कि आखिर किस वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। मैं उसके दिमाग में नहीं रहती थी। लेकिन मैं उसके मानसिक रूप से बीमार होने के बारे में जानती थी कि वह किस दौर से गुजर रहा था।’इस मामले में रिया चक्रवर्ती ने आगे कहा कि लोग उन्हें अलग-अलग नजर से देखते हैं। कोई उन्हें सुशांत का हत्यारिन मानता है और कोई यह सोचता है कि इतना गलत करने के बाद भी वह  बिंदास कैसे रहती है! जेल में लगभग 6 हफ्ते तक रहने वाली रिया ने इन सवालों का जवाब नहीं दिया कि क्या उन्होंने सुशांत को ड्रग्स दिया था या नहीं । उन्होंने सुशांत को लेकर कहा, ‘वो छोटे शहर से आए थे, उन्होंने अपनी पहचान बनाई। कोई दिमाग कंट्रोल नहीं कर सकता। दुनिया में कोई काला जादू नहीं है।’

Share this:

Latest Updates