Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood Beating : … और सोनम कपूर पर इस एक्टर ने ऐसा कर दिया कमेंट कि मच गया बवाल, इसके बाद…

Bollywood Beating : … और सोनम कपूर पर इस एक्टर ने ऐसा कर दिया कमेंट कि मच गया बवाल, इसके बाद…

Know Update Bollywood Beating Sonam Kapoor React On Rana Daggubati Comment : फिलहाल बॉलीवुड की एक्ट्रेस सोनम कपूर एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। सोनम अपने तीखे तेवर और बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस कभी किसी मुद्दे को बीच में छोड़ती नहीं है और अब सोनम कपूर से जुड़ा एक बार मुद्दा सुर्खियों में है। हाल ही में साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) ने सोनम कपूर पर एक विवादित कमेंट किया था। राणा ने सोनम कपूर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने दुलकर सलमान का समय बर्बाद किया था। इस कमेंट पर अभिनेता ने माफी भी मांगी। वहीं, अब सोनम कपूर ने इस कमेंट पर रिएक्शन दिया है।

सोनम कपूर का जवाब 

राणा दग्गुबाती ने अपने बयान में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) का नाम नहीं लिया था, लेकिन उनके बयान से लोगों ने अंदाजा लगा लिया था कि अभिनेता ने सोनम कपूर की ही बात की है। अब सोनम कपूर ने भी इस पर प्रतिक्रिया दे दी है। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यूनाइटेड स्टेट की पूर्व प्रथम महिला का एक वीडियो शेयर किया, जिस पर एक्ट्रेस ने क्रिप्टिक नोट में लिखा, ‘एक छोटी सी बात जो मैं चाहती हूं कि कुछ लोग जानें…खासकर वो लोग जो मनगढ़ंत चर्चा करते हैं। छोटे दिमाग के लोग ‘लोगों’ पर चर्चा करते हैं। औसत दिमाग घटनाओं पर चर्चा करते हैं और महान दिमाग वाले विचारों पर चर्चा करते हैं।’ सोनम कपूर ने इस पोस्ट में राणा दग्गुबाती का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये पोस्ट उन्होंने साउथ अभिनेता के लिए ही कहा है।

Share this:

Latest Updates