Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood : भारतीय नेताओं पर बयान देकर बुरी फसीं बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल, अब खूब हो रहीं…

Bollywood : भारतीय नेताओं पर बयान देकर बुरी फसीं बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल, अब खूब हो रहीं…

Mumbai news, Bollywood update : अपनी सीरीज ‘द ट्रायल’ और ‘लास्ट स्टोरीज 2 को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल इन दिनों चर्चाओं का केंद्र बनी हुई हैं। दर्शकों को उनका किरदार इन सीरीजों में खूब भा रहा है। उनकी सोशल मीडिया पर भी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन इस बार वह अपने एक बयान के कारण विवादों में फंस गई हैं। उन्होंने भारतीय नेताओं की शिक्षा को लेकर एक वक्तव्य दिया है, जिसके परिणामस्वरूप वह सोशल मीडिया पर अब जमकर ट्रोल की जा रही हैं।

अनपढ़ लीडर भारत में शासन कर रहे

अभिनेत्री काजोल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत में अनपढ़ लीडर्स शासन कर रहे हैं, जिनका कोई उद्देश्य नहीं है। वे केवल अपने मतभेदों पर ध्यान केंद्रित करते हैं और एक- दूसरे पर टिप्पणी करते हैं। इस बयान के कारण हुआ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वह जमकर ट्रोल हो रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल खुद स्कूल ड्रॉप आउट हैं। कॉलेज तो दूर की बात है। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई भी पूरी नहीं की थी। साथ ही सोशल मीडिया के ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री सबसे ज्यादा अशिक्षित है। ट्विटर पर यूजर्स काजोल को जमकर खिंचाई कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि वह खुद स्कूल ड्रॉप आउट हैं और नेपो किड हैं। वह अजय देवगन की पत्नी हैं, जो पान मसाला को प्रमोट करते हैं।

Share this:

Latest Updates