Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood : बस होने ही वाली है दबंग गर्ल सोनाक्षी की जहीर के साथ शादी, मगर परिवार की पीड़ा..

Bollywood : बस होने ही वाली है दबंग गर्ल सोनाक्षी की जहीर के साथ शादी, मगर परिवार की पीड़ा..

Mumbai news : बॉलीवुड एक्ट्रेस दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी 23 जून को होने जा रही है। 22 जून को सगाई की तिथि है। जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। दोनों ने 23 जून की शाम को शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बेस्टियन में रिसेप्शन पार्टी की बुक‌िंग भी कर ली है। अब पता चल रहा है कि इस रिश्ते को लेकर सोनाक्षी के परिवार में खुशी नहीं है।

साफ झलक रही है सोनाक्षी के परिवार की पीड़ा 

चाहे सोनाक्षी के पिता और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा हों या चाहे एक्ट्रेस की मां पूनम सिन्हा हों या फिर सोनाक्षी के दोनों भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा हों, अब सब की पीड़ा झलक रही है। खबर यह भी है कि मुस्लिम हीरो से शादी करने के चलते सोनाक्षी का परिवार उनसे नाराज है। जब जहीर इकबाल और सोनाक्षी की शादी को लेकर सोनाक्षी के परिवार से सवाल किए गए तो किसी ने भी खुशी-खुशी अपनी बात नहीं रखी। उनके भाई लव ने तो इस पर कमेंट करने से ही मना कर दिया। शुरुआत में शत्रुघ्न सिन्हा ने तो यहां तक कह दिया था कि मुझे खबर ही नहीं है कि मेरी बेटी की शादी हो रही है। उन्होंने कहा था कि आज कल के बच्चे पूछते कहां हैं।

सुनिए बिहारी बाबू ने क्या कहा…

बता दें क‌ि एक शत्रुघ्न सिन्हा के दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि ‘मैं वेडिंग न्यूज पर कंफर्मेशन नहीं दूंगा और न ही इससे इनकार करूंगा। ये समय बताएगा कि आगे क्या होगा। सोनाक्षी को हमेशा मेरा आशीर्वाद है। वो मेरी आंखों का तारा है। वो मेरी इकलौती बेटी है और मेरे बेहद करीब है। सोनाक्षी का पिता होने पर मुझे गर्व महसूस होता है, क्योंकि इतने सालों में बतौर एक्ट्रेस उन्होंने खुद को काफी निखारा है। ‘लुटेरे’ से ‘दहाड़’ और अब ‘हीरामंडी’, उन्होंने साबित किया है कि वो बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। ‘अभिनेता ने आगे बताया कि ‘अगर मेरी बेटी की शादी हो रही है तो मेरा आशीर्वाद उसके साथ है। मैं उसके फैसले और चॉइस को सपोर्ट करूंगा। सोनाक्षी को अपना पार्टनर चुनने का हक है। उसकी शादी पर मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी।

Share this:

Latest Updates