Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood: रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका भी, टाइगर श्रॉफ भी…

Bollywood: रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका भी, टाइगर श्रॉफ भी…

Bollywood news, Bollywood update, Mumbai news, Singham again: रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। ‘हीरोपंती’, ‘बागी’ और ‘वॉर’ जैसी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाने वाले श्रॉफ ‘सिंघम अगेन’ में एसीपी सत्या की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में है। शेट्टी ने स्वयं इंस्टाग्राम पर अभिनेता की तस्वीर साझा करते हुए लिखा,”विशेष कार्य बल अधिकारी एसीपी सत्या से मिलिए, ये सच की तरह अमर हैं। दल में स्वागत है टाइगर।”

अजय देवगन ने भी किया स्वागत…

बहरहाल,अजय देवगन ने भी टाइगर का फिल्म में स्वागत किया है। ‘सिंघम अगेन’ देवगन अभिनीत ‘सिंघम’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म है, जिसकी शुरुआत पहली फिल्म ‘सिंघम’ से वर्ष 2011 में हुई थी और उसके बाद ‘सिंघम रिटर्न्स’ आई। शेट्टी के पुलिस जगत में दो फिल्में और हैं जिसमें से एक रणवीर सिंह की वर्ष 2018 में आई ‘सिम्बा’ और दूसरी वर्ष 2021 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ है।

… तो करीना कपूर खान की भी हो सकती है वापसी

‘सिंघम अगेन’ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हैं जो पुलिस अधिकारी शक्ति शेट्टी की भूमिका निभाएंगी। उनके किरदार को इन पुलिस कलाकारों में सबसे क्रूर और हिंसक कहा जाता है। ‘सिंघम अगेन’ में सिंह यानी संग्राम भालेराव उर्फ सिम्बा भी नजर आएंगे। वहीं अवनि कामत की भूमिका निभाने वाली करीना कपूर खान भी तीसरे भाग में वापसी कर रही हैं।

Share this:

Latest Updates