Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस फिल्म में ‘बिहारी टोन’ में बोलते हुए देखें बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को, बहुत जल्द आ रही यह मूवी

इस फिल्म में ‘बिहारी टोन’ में बोलते हुए देखें बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को, बहुत जल्द आ रही यह मूवी

Bollywood News : बॉलीवुड में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी अलग खूबसूरती और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। अपनी पहली ही फिल्म ‘धड़क’ से वह युवा दर्शकों के दिल पर राज करने लगे लगीं। आजकल उनकी आने वाली फिल्म ‘गुड लक जेरी’ की चर्चा तेज है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है अब यह इंतजार खत्म होने वाला है और फिल्म जल्द ही आने वाली है। हाल ही में यह घोषणा की गई थी कि जाह्नवी की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं। बता दें कि ‘गुड लक जेरी’ तमिल फिल्म ‘कोलमावु कोकिला’ की रीमके है। 

29 जुलाई को हॉटस्टार पर दिखेगी फिल्म

सिद्धार्थ सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 29 जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर को आप बिहारी टोन में बोलते देख सकते हैं। स्टोन के लिए उन्होंने विशेष ट्रेनिंग ली है और कैरेक्टर को नेचुरल बनाने की कोशिश की है। अपनी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ में राजस्थानी बोलने वाली  जाह्नवी इस फिल्म में बिहारी टोन में बात करती नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनका किरदार एक छोटे शहर की लड़की का है, जिसकी वजह से उन्हें इसी लहजे में बात करने की ट्रेनिंग लेनी पड़ी।

गाली देने की ट्रेनिंग भी ली

बिहारी भाषा सीखने की बात खुद जाह्नवी ने स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि गणेश सर और मिस्टर विनोद ने उन्हें इस भाषा को समझने में काफी मदद की। एक्ट्रेस ने बताया कि इसके लिए उन्होंने वर्कशॉप ली, गाने सुने और तो और बिहारी में गाली देने की ट्रेनिंग भी ली। जान्हवी बताती हैं कि इस दौरान उन्हें काफी मजा आया। बिहारी भाषा सीखने की बात खुद जाह्नवी ने स्वीकार की है। बताती हैं कि इस दौरान उन्हें काफी मजा आया।

आखिरी बार नजर आई थी ‘रूही’ फिल्म में

फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो अपनी मां की बीमारी के इलाज के लिए काफी संघर्ष करती है। इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ और नीरज सूद भी अहम भूमिका में दिखेंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी आखिरी बार फिल्म ‘रूही’ में नजर आई थीं। फिल्म में वह रूही अरोड़ा और अफसाना बेदी के किरदार में दिखी थीं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म ‘बवाल’ में बड़े पर्दे पर दिखने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इससे पहले नितेश ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं।   

Share this:

Latest Updates