Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इस टीवी एक्ट्रेस ने खुद से कर ली शादी, ट्रोलर्स को दिया ऐसा जवाब…

… और इस टीवी एक्ट्रेस ने खुद से कर ली शादी, ट्रोलर्स को दिया ऐसा जवाब…

Bollywood  News  : टीवी अभिनेत्री कनिष्का सोनी इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने किसी और शख्स से नहीं, बल्कि खुद से शादी की है। उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसका तर्क भी दिया है और अपने ट्रोलर्स को कड़ा जवाब भी।

 खुद से शादी की जानकारी कनिष्का सोनी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। हालांकि खुद से शादी करने पर बहुत से लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था। अब ट्रोल्स को जवाब देते और अपनी शादी के बारे में बात करते कनिष्का सोनी ने सोशल मीडिया पर खास वीडियो शेयर किया है। कनिष्का सोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली कलाकारों में से एक हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये दिया जवाब

उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनके सोलोगैमी (खुद से शादी) के फैसले के लिए उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। कनिष्का सोनी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मुझे पता है कि तुम लोग मेरे आत्म विवाह के फैसले पर बहुत सारे सवाल उठा रहे हो, मैं वास्तव में भारतीय संस्कृति में विश्वास करती हूं, इसलिए मैंने एकांत में रहना चुना है। शादी सेक्स के बारे में नहीं है, यह प्यार और ईमानदारी के बारे में है जिसे कोई चाहता है और मैंने उस विश्वास को खो दिया है, इसलिए अकेले रहना और खुद से प्यार करना बाहरी दुनिया में इसे खोजने से बेहतर है  जब उसे खोजना मुश्किल हो।’

Share this:

Latest Updates