Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood Pulse : सलमान की बहन अर्पिता की ईद पार्टी में पहुंचीं एक्ट्रेस कंगना रणौत, सोशल मीडिया पर फैंस ने जो शुरू किया …

Bollywood Pulse : सलमान की बहन अर्पिता की ईद पार्टी में पहुंचीं एक्ट्रेस कंगना रणौत, सोशल मीडिया पर फैंस ने जो शुरू किया …

Maharashtra News Update, Mumbai, Bollywood , Eid Part, Kangana Ranaut : बॉलीवुड में अगर  कोई कलाकार सर्वाधिक चर्चा के केंद्र में रहता है, तो वह हैं अपने तीखे बयानों और हाजिरजवाबी के लिए जानी जाने वाली कंगना रणौत। दुनिया के हर मुद्दे पर ले बोलना आता उस मुद्दे पर उनका ज्ञान जीरो हो। यह भी कहा जाता है कि हिंदुस्तान की सियासत पर जब वह बोलती हैं तो उनकी जुबान पर किसी और की रणनीति होती है। उनका इस्तेमाल किया जाता है। जैसे 2014 में भारत को आजादी मिलने की बात। बीते दिनों जब प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड जाने को लेकर बयान दिया था, तब कंगना रणौत ने करण जौहर पर खुलकर निशाना साधा था। अब हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने ईद की पार्टी रखी थी। इस दौरान उनके घर पर बॉलीवुड से जुड़े तमाम सितारों ने शिरकत की। इस पार्टी में कंगना रणौत भी नजर आईं, जिसके बाद फैंस ने कंगना पर जमकर निशाना साधा।

ईद पार्टी में इन सितारों का लगा मजमा

अर्पिता खान के घर ईद की पार्टी में सितारों का मजमा लगा हुआ था। एक के बाद एक लगातार सितारे रेड कार्पेट पर नजर आए। इस दौरान बॉबी देओल, हेलन, सुशीला चरक, संगीता बिजलानी, कटरीना कैफ, आमिर खान, तब्बू आदि सितारे नजर आए। इसके बाद जब कंगना रणौत की गाड़ी रुकी तो सभी लोग हैरान हो गए। इस दौरान कंगना ने मस्टर्ड कलर का अनारकली सूट पहना था, जिसके दुपट्टे पर हैवी वर्क था। 

पिछले साल भी अर्पिता के घर गई थीं कंगना

बता दें कि कंगना रणौत को पिछले साल भी अर्पिता खान के घर ईद के फंक्शन में देखा गया था। पिछली बार की तरह इस बार भी सोशल मीडिया पर लोगों ने कंगना को जमकर लताड़ लगाई। यूजर्स ने कंगना को उनका ही पुराना बयान याद दिलाया, जिसमें कंगना ने सलमान खान पर निशाना साधा था। एक शख्स ने कमेंट में लिखा था, ‘हर दिन खान्स के बारे में उल्टा बोलती हैं, अब कैसे पार्टी में गई।” एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जिन्हें आप रोज कोसती हैं, उनकी ही ईद पार्टी में शामिल होने आ गईं।’

Share this:

Latest Updates