Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood Pulse : बनारस के बाजार में घूंघट में दिखी यह टीवी एक्ट्रेस,आप…

Bollywood Pulse : बनारस के बाजार में घूंघट में दिखी यह टीवी एक्ट्रेस,आप…

Bollywood Activities, TV Actress Hina Khan In Varanasi, In Ghunghat, Talking Point For People : आज के दौर में अगर कोई बॉलीवुड अभिनेत्री या टीवी एक्ट्रेस देश के किसी शहर में घूंघट में दिखे तो सबके लिए आश्चर्य की बात होगी। टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने बनारस में कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। वहां एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में एक इवेंट में शिरकत की थी। अपने सफर के दौरान वह गंगा के ‘घाटों’ पर जाने और शहर के खाने का मजा लेने के लिए छुप-छुपकर चली गईं।  हिना ने सोशल वीडियो पर अपने सफर से खुद की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।

नहीं पहचान सका स्ट्रीट फूड वेंडर

आपको बता दें कि, हिना खान अपने प्रोफेशनल ड्यूटीज को पूरा करने के बाद बनारस के एक घाट पर गई थीं। लेकिन, उन्हें अपने दुपट्टे से अपना चेहरा ढंकना पड़ा ताकि वह पहचान में न आएं। घाट पर उन्होंने बिना किसी की नजर में आए पूजा-अर्चना की। वह शहर के स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाने भी गई और वेंडर भी उन्हें पहचान नहीं पाया। 

यूजर्स ने कमेंट किया, रियल हिना खान

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए हिना ने कैप्शन में लिखा, “वाराणसी में एक शाम #गंगाघाट। एक आइडल लाइफ का अनुभव करने के लिए एक एक्टर का स्ट्रगल। #Ganges #NaMoGhat #ADayInVaranasi #reelsinstagram #reelitfeelit #trendingreels #ReelsWithHK.” एक्ट्रेस के फैंस को उनका वीडियो ‘क्यूट’ लगा। उनमें से एक ने इस पर कमेंट किया, “यह अब आपका सबसे प्यारा और सबसे सुंदर वीडियो है… .” एक अन्य फैन ने कहा, “कितना प्यारा !! @realhinakhan.”

Share this:

Latest Updates