Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood Pulse : सोनाक्षी के 36वें बर्थडे पर जहीर इकबाल का विश, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना…

Bollywood Pulse : सोनाक्षी के 36वें बर्थडे पर जहीर इकबाल का विश, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना…

Bollywood Pulse, Actress Sonakshi Sinha 36th Birthday, Zaheer Iqbal Wish Attracted Everyone : बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन दबंग गर्ल एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 2 जून को अपना 36वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर फैंस ही नहीं फैमिली और दोस्तों ने भी उन्हें बधाई दी। इनमें उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने पुरानी तस्वीर के साथ बर्थडे विश किया। लेकिन, एक बर्थडे पोस्ट ने सभी का ध्यान खींचा, जो था रुमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल का। इस पोस्ट को देखते ही एक्ट्रेस भी रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पाईं और कुछ ही देर में स्पेशल कमेंट कर दिया। वहीं इसे देखते ही फैंस भी एक्साइटेड हो गए। 

‘आप सबसे बेस्ट हो’

दरअसल, जहीर इकबाल ने सोनाक्षी के साथ उनके शूट सेट से लेकर आउटिंग तक की कई क्यूट तस्वीरें शेयर की। इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “कुछ तो लोग कहेंगे, लोगो का काम है कहना। न्यूवेज आप हमेशा मुझ पर निर्भर रह सकते हैं। आप सबसे बेस्ट हो।” भगवान करे कि आपको हमेशा दुनिया की हर खुशी मिले, हमेशा खुश रहें।आई लव यू।”

सोनाक्षी ने किया कमेंट

इस पोस्ट को शेयर करते ही बर्थडे गर्ल सोनाक्षी ने स्माइली और दिल की इमोजी कमेंट में शेयर की।  एक्टर वरुण शर्मा ने हार्ट इमोजी के साथ रिएक्शन दिया। इसके अलावा फैंस ने भी अपना पोस्ट पर रिएक्शन दिया। एक यूजर ने लिखा, “क्या उसने ‘आई लव यू’ कहा?” दूसरे ने लिखा, “हे भगवान.. यह बिल्कुल सही है!! मैं इसका इंतजार कर रहा था।”

Share this:

Latest Updates