Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नेवी के जवानों के साथ सलमान ने पहले किया डांस, फिर उनके लिए बनाई रोटियां

नेवी के जवानों के साथ सलमान ने पहले किया डांस, फिर उनके लिए बनाई रोटियां

Bollywood (बॉलीवुड) स्टार सलमान खान इन दिनों विशाखापट्टनम में हैं। वह अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए वहां गए हैं। इस बीच सलमान खान की विशाखापट्टनम से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह भारतीय नौसेना (Navy) के जवानों के बीच में दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान ने नौसेना के जवानों के साथ अपना पूरा दिन बिताया और उनके साथ जमकर मस्ती की है। पहले डांस किया फिर उनके लिए रोटियां भी बनाई। इसकी तस्वीरों को अभिनेता के फैंस पसंद कर रहे हैं।

हाथ में तिरंगा लेकर जवानों के साथ मस्ती

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दिग्गज अभिनेता नौसेना के जवानों के बीच दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी है। इसके साथ उन्होंने भारतीय नौसेना की कैप भी डाली हुई है। हाथ में तिरंगा लिए सलमान खान जवानों के साथ काफी मस्ती कर रहे हैं। एक तस्वीरों में नौसेना के जवानों और सलमान खान को साथ में डांस करते हुए देखा जा सकता है।

इसके अलावा अन्य तस्वीर में सलमान खान नौसेना के जवानों के लिए रोटी बनाते दिखाई दिए हैं। इन तस्वीरों को सलमान के फैंस लाइक भी कर रहे हैं और कमेंट भी। एक फैन ने कमेंट कर लिखा, ‘जय हो।’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘सभी सुपरस्टार एक साथ।’ तीसरे ने लिखा, ‘भाई गर्व है।’ सलमान खान के बहुत से फैंस ने भारतीय नौसेना के जवानों के साथ समय बिताने पर कमेंट कर उनकी तारीफ की है। बात करें अभिनेता के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आने वाले हैं।

Share this:

Latest Updates