Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood : लव लाइफ पर तारा सुतारिया ने किया बड़ा खुलासा, आदर जैन को लेकर कह दी ये बात

Bollywood : लव लाइफ पर तारा सुतारिया ने किया बड़ा खुलासा, आदर जैन को लेकर कह दी ये बात

actress tara sutariya, Bollywood news, Bollywood update, Bollywood movie, Bollywood actress,, Mumbai update, Mumbai news : इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फ‌िल्म अपूर्वा को लेकर सुर्खियां बटोर रही तारा सुतारिया किसी पहचान को लेकर मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री के निजी जीवन को लेकर खूब चर्चा हो रही है। अभिनेत्री तारा सुतारिया का नाम लंबे समय तक एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ भी जुड़ा रहा। गौरतलब क‌ि अभिनेत्री ने अपने निजी जिंदगी को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। अभिनेत्री लंबे समय से आदर जैन के साथ रिलेशन में थीं। लेकिन कुछ दिनों पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आईं। अभी हाल ही में हुए एक साक्षात्कार में तारा ने अपने रिलेशनशिप से जुड़ी बात का खुलासा क‌िया है।

मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं हूं : तारा सुतारिया

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में बताया क‌ि ‘मैं किसी के भी साथ रिलेशनशिप में नहीं हूं।’ मैं सिंगल हूं और अपनी जिंदगी का आनंद ले रही हूं।’ तारा के इस बयान से पता चलता है कि उन्होंने आदर से आपसी सहमति से अलग होने का बड़ा निर्णय किया है। खबर तो ये भी मिल रही है कि दोनों अब साथ तो नहीं हैं, लेकिन दोस्त बने रहने का विकल्प खुला रखा है। बता दें कि आदर ने 2017 में कैदी बैंड के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था और तारा ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। डेटिंग के दौरान, तारा और आधार को अक्सर कपूर परिवार की जन्मदिन पार्टियों और त्योहारों में साथ -साथ देखा जाता था।

tara
tara sutaria and adar Jain

Share this:

Latest Updates