Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood truth : ऐश्वर्या राय की जिन्दगी से जुड़े 05 बड़े विवाद, जो नहीं छोड़ रहे पीछा !

Bollywood truth : ऐश्वर्या राय की जिन्दगी से जुड़े 05 बड़े विवाद, जो नहीं छोड़ रहे पीछा !

05 big controversies related to Aishwarya Rai’s life, which are not leaving her!, Bollywood news, Bollywood update, Bollywood movie, Bollywood actress Aishwarya Rai, Mumbai update, Mumbai news : ऐश्वर्या राय बच्चन ने पिछले 01 नवम्बर को अपना  50वां जन्मदिन मनाया। उनका जन्म 01 नवम्बर 1973 को मैंगलोर में हुआ था। उनके पिता कृष्णाराज बायोलॉजिस्ट थे और उनकी मां वृंदा हाउसवाइफ हैं। ऐश्वर्या के एक बड़े भाई हैं आदित्य राय, जो मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं। ऐश्वर्या ने हिन्दी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत बॉबी देओल के साथ फिल्म “और प्यार हो गया” के साथ की थी। हालांकि, इससे पहले उनकी तमिल फिल्म इरुवर रिलीज हो चुकी थी। …तो आइए, जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ विवादों के बारे में…

सलमान खान संग रहा विवादित रिलेशनशिप

एक वक्त था, जब एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सुपरस्टार सलमान खान संग रिलेशनशिप में थीं। दोनों की लव स्टोरी किसी से छुपी नहीं है। कभी सलमान और ऐश्वर्या बी-टाउन का फेवरेट कपल हुआ करता था। सलमान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी का अंत बेहद ही दुखद हुआ। ब्रेकअप के बाद ऐश ने सलमान पर मारपीट जैसे कई गम्भीर आरोप लगाये थे। आज भी दोनों की लव स्टोरी खूब चर्चा में रहती है।

सुभाष घई संग जुड़ा नाम 

लेखिका रीना गोलन ने ‘डियर मिस्टर बॉलीवुड’ नाम की एक किताब लिखी थी। इसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर विवादित बात कही थी। रीना गोलन ने कहा था कि फिल्म ‘ताल’ में रोल पाने के लिए एक्ट्रेस ने सुभाष घई के साथ रिलेशन बनाया था। ये किस्सा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

रितिक रोशन-ऐश्वर्या राय का किसिंग सीन

फिल्म ‘धूम-2’ में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक्टर रितिक रोशन संग लिपलॉक सीन दिया था। फिल्म में ऐश का रितिक को किस करना बच्चन परिवार को बिलकुल पसंद नहीं आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश की सास और एक्ट्रेस जया बच्चन इस बात से काफी नाराज हो गयी थीं।

ऐश्वर्या राय-रणबीर कपूर के इंटीमेट सीन्स 

शादी के लम्बे समय बाद ऐश्वर्या राय फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल में’ एक्टर रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा संग नज़र आयी थीं। इस फिल्म में ऐश ने रणबीर संग कई इंटीमेंट सीन्स दिये थे, जिन्हें देख जया बच्चन काफी गुस्सा हुईं थीं।

विवेक ओबेराय संग ऐश्वर्या का रिश्ता

01525cd3 8263 48b6 855f ed236c29cc5a 1

सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन एक्टर विवेक ओबेराय संग रिलेशनशिप में आ गयी थीं। इसके बाद विवेक सलमान के निशाने पर आ गये थे। बताया जाता है कि ऐश्वर्या की वजह से ही विवेक ओबेराय और सलमान खान के बीच दुश्मनी हो गयी थी। इसकी वजह से विवेक का फिल्मी करियर पूरी तरह से खत्म हो गया।

ee207b9a f1ea 46ba 9506 5c2223388d8a 1

Share this:

Latest Updates