Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood Update: 60 साल के एक्‍टर व फूड ब्लाॅगर आशीष व‍िद्यार्थी ने असम की रुपाली बरुआ से की शादी, लव स्टोरी पर बोले : ‘ये लंबी कहानी है

Bollywood Update: 60 साल के एक्‍टर व फूड ब्लाॅगर आशीष व‍िद्यार्थी ने असम की रुपाली बरुआ से की शादी, लव स्टोरी पर बोले : ‘ये लंबी कहानी है

Bollywood News: बॉलीवुड के जाने-माने खलनायक आशीष विद्यार्थी ने रुपाली बरुआ से 60 साल की उम्र में शादी कर ली। आशीष ने गुरुवार को कोलकाता में यह शादी रजिस्टर्ड करा ली है। यह उनकी दूसरी शादी है। आशीष ने इस अवसर पर कहा है कि इस जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव में, रुपाली के साथ विवाह करना एक अलग अनुभव है।” आशीष और रुपाली की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह शादी में कोलकाता में आयोजित हुई है और इसमें उनके परिवार और करीबी मित्र शामिल हुए। सूचना के अनुसार, शादी के बाद यह जोड़ी दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए एक अलग से स्वागत समारोह भी आयोजित होगा। आशीष की पत्नी, रुपाली, असम के फैशन उद्योग से जुड़ी हुई हैं। रुपाली गुवाहाटी में रहती हैं। वह कोलकाता में एक फैशन स्टोर की मालकिन हैं।

रुपाली से शादी करना एक एक्‍स्‍ट्रा-ऑर्ड‍िनरी फील‍िंग

आशीष अपने इस विवाह समारोह पर कहते हैं, ‘जीवन के इस महत्वपूर्ण चरण पर, रुपाली के साथ विवाह करना एक बेजोड़ अनुभूति है। हमारी सुबह कोर्ट मैरिज़ हुई है और शाम को हम एक भव्य गेट-टू-गेटर आयोजित कर रहे हैं। वहीं अपनी प्रेम कहानी के बारे में मीडिया से बात करते हुए, आशीष ने कहा, ‘अरे, वह एक लंबी कहानी है। उन्हें कभी और बताएंगे।’ इस पर रुपाली ने कहा, ‘हमने कुछ समय पहले ही मिले थे और हमने अपने संबंधों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। हम दोनों ही चाहते थे कि हमारा विवाह बहुत ही सरलता से हो।’

आशीष की रूपाली से है ये दूसरी शादी

रूपाली से पहले आशीष ने एक्ट्रेस राजोशी विद्यार्थी से विवाह किया था. राजोशी प्रसिद्ध एक्ट्रेस, सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट हैं. आशीष ने अब तक 11 से अधिक भाषाओं में फिल्मों में काम किया है. वह कई वर्षों से फिल्मी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में अपनी प्रतिभा दिखाई हैं. उन्होंने तमिल, कन्नड़, मलयालम, अंग्रेजी भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया हैं. आशीष विद्यार्थी को ‘बिच्छू’, ‘जिद्दी’, ‘अर्जुन पंडित’, ‘वास्तव’, ‘बादल’ जैसी कई फिल्मों में नेगेटिव रोल में देखा गया हैं. हाल ही में एक्टर (एनएफ) अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘गुडबाय’ में भी उन्हें देखा गया हैं. पिछले कुछ समय से एक्टर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और फूड ब्लॉगिंग भी करते हैं.

Share this:

Latest Updates