Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood update : दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ?

Bollywood update : दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ?

Mumbai news, Bollywood news, Bollywood update, Anushka Sharma, Virat Kohli, Is Anushka pregnant? : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने अभी तक अपनी बेटी वामिका का चेहरा अभी तक अपने प्रशंसकों को नहीं दिखाया है, परंतु अब खबरें आ रही हैं कि यह जोड़ी दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। यह जानकारी मिलने के बाद इस जोड़ी को चाहने वाले लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया है। वैसे इस मामले को लेकर  विराट कोहली अथवा अनुष्का शर्मा ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह जोड़ी अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। वहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा संभवतः दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं।

बाद में करेंगे ऑफिशियली डिस्कलोज़

इस मामले में इस जोड़ी के एक नजदीकी सूत्र का कहना है, कि अनुष्का अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। पिछली बार की तरह वह बाद में इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करेंगी। फिलहाल इस सफल जोड़ी की एक बेटी वामिका है। उसका जन्म जनवरी 2021 में हुआ था। बता दे चलें कि इन दिनों अनुष्का शर्मा कोहली के साथ मैच में हिस्सा लेते हुए यात्रा नहीं कर रही हैं। रिपोर्ट में यह भी मिल रही है कि इस जोड़े को हाल ही में मुंबई के एक मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर देखा गया था, लेकिन उन्होंने जल्द ही एक घोषणा करने के वादे के साथ पैपराजी से उनकी तस्वीरें पोस्ट न करने का आगरा कर दिया है।

विराट और अनुष्का 2021 में बने थे बच्चों के माता-पिता

आपको बताते चलें कि वर्ष साल 2017 में इटली में दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी की थी। इसके बाद वर्ष 2021 में दोनों बेटी वामिका कोहली के माता-पिता बने। बेटी के जन्म के इतने दिनों बाद भी इस जोड़ी ने बेटी का चेहरा सार्वजनिक रूप से किसी को नहीं दिखाया है। 

Share this:

Latest Updates