Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood update : ‘डीपफेक’ वीडियो मामले में बिहार के युवक से पूछताछ, क्या कहा युवक ने…

Bollywood update : ‘डीपफेक’ वीडियो मामले में बिहार के युवक से पूछताछ, क्या कहा युवक ने…

Bollywood news, Bollywood update, B town, Mumbai news Bollywood movie, Bollywood actress rashmika mandhana,  Mumbai update, : अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के ‘डीपफेक’ वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने बिहार के 19 वर्षीय एक युवक से पूछताछ की है। पुलिस को संदेह है कि युवक ने पहले अपने सोशल मीडिया मंच पर वीडियो ‘अपलोड’ किया फिर इसे अन्य मंचों पर साझा किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि युवक को जांच के लिए नोटिस भेजा गया था क्योंकि उसके अकाउंट से पहली बार सोशल मीडिया मंच पर वीडियो साझा किया गया था। बहरहाल, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन्स यूनिट’ में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज है।

मेटा से मांगा आरोपी की पहचान के लिए यूआरएल

फिलहाल इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि युवक ने कहा है कि उसने किसी इंस्टाग्राम अकांउट से वीडियो ‘डाउनलोड’ किया है। उससे पूछताछ हो रही है।’ बिहार के रहने वाले इस युवक को आईएफएसओ यूनिट के सामने पेश होने और मोबाइल फोन लाने के लिए कहा गया था, जिसके बारे में दावा किया गया है कि इसका इस्तेमाल वीडियो अपलोड करने के लिए किया गया था। प्राथमिकी दर्ज करने के तत्काल बाद आईएफएसओ शाखा ने मेटा को आरोपी की पहचान करने के लिए यूआरएल और अन्य विवरण प्राप्त करने के बारे में लिखा था।

3447b21b 026d 4119 9789 873df4c7a45b 1

Share this:

Latest Updates