Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BOLLYWOOD UPDATE : मशहूर संगीतकार एआर रहमान की बेटी खतीजा बनीं दुल्हन, शेख मोहम्मद से हुआ निकाह

BOLLYWOOD UPDATE : मशहूर संगीतकार एआर रहमान की बेटी खतीजा बनीं दुल्हन, शेख मोहम्मद से हुआ निकाह

दुनिया के जाने माने मशहूर संगीतकार एआर रहमान की बेटी खतीजा ने मंगेतर रियासदीन शेख मोहम्मद के साथ शुक्रवार को निकाह कर लिया है। इसकी जानकारी खुद एआर रहमान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शादी की एक तस्वीर शेयर करते हुए दी है। तस्वीर को शेयर करते हुए एआर रहमान ने लिखा है  सर्वशक्तिमान इस नए जोड़े को आप आशीर्वाद दें। आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए अग्रिम धन्यवाद।

शेख मोहम्मद पेशे से ऑडियो इंजीनियर हैं

तस्वीर में दुल्हन खतीजा और उनके पति सोफे पर एक साथ बैठे दिख रहे हैं। एआर रहमान अपनी बेटी के पीछे खड़े हैं। उनके साथ उनके दोनों बच्चे आमीन और रहीमा भी पीछे खड़े हैं। एआर रहमान की इस पोस्ट पर फैंस और बॉलीवुड सेलिब्रिटी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रहमान के दामाद रियासदीन शेख मोहम्मद पेशे से ऑडियो इंजीनियर हैं। रियासदीन और खतीजा के वेडिंग फंक्शन चेन्नई में हुए हैं। वहीं अब निकाह के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Share this:

Latest Updates