Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood Update : कंगना रनौत की जल्द रिलीज हो रही ‘चंद्रमुखी 2’, साउथ में भी मचाएगी धूम, एक्ट्रेस ने खुद…

Bollywood Update : कंगना रनौत की जल्द रिलीज हो रही ‘चंद्रमुखी 2’, साउथ में भी मचाएगी धूम, एक्ट्रेस ने खुद…

Bollywood Activities Update, Kangana Ranaut, Chandramukhi 2 Trailer Released : बॉलीवुड की दमदार गर्ल कंगना रनौत अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के बीच खास जगह बना चुकी हैं, जिसके चलते लोग उनके अपकमिंग प्रॉजेक्ट्स के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। इस बीच यह अपडेट खबर आ रही है कि 15 सितंबर को उनकी फिल्म चंद्रमुखी 2 रिलीज होने वाली है, जिसे पी वासु ने डायरेक्ट किया है, जबकि क्वीन के साथ साउथ स्टार राघव लॉरेंस स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। आज यानी 3 सितंबर का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है, जिसे लेकर कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया के जरिए एक्साइटमेंट जाहिर किया है। इस पर फैंस ने रिएक्शन दिया है।

शेयर किया है वीडियो

कंगना रनौत ने ट्विटर पर चंद्रमुखी 2 से जुड़ी अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा, ट्रेलर लॉन्च होने में कुछ घंटे बाकी है. उम्मीद है कि वह हिंदी में भी ट्रेलर को रिलीज करेंगे. इस पर फैंस ने भी अपना एक्साइटमेंट जाहिर किया है।

प्रोडक्शन हाउस ने भी दी है जानकारी

इससे पहले फिल्म का समर्थन करने वाले प्रोडक्शन हाउस लाइका प्रोडक्शंस ने अपने एक्स हैंडल यानी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “3 सितंबर को चेन्नई के एक्सप्रेस एवेन्यू मॉल में चंद्रमुखी -2 के आधिकारिक ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए हमारे अद्भुत कलाकारों और क्रू में शामिल हों.” दोपहर 3 बजे से! आइए हम सब मिलकर मैदान को रोशन करें और आनंद लें!”सितंबर में विनायक चतुर्थी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही चंद्रमुखी 2 साल 2005 की फिल्म चंद्रमुखी की अगली कड़ी है, जिसका निर्देशन इस बार भी पी वासु ने किया है। वहीं अहम रोल में राघव लॉरेंस और कंगना रनौत नजर आ रहे हैं।

Share this:

Latest Updates