Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood Update : बहन परिणीति की सगाई में शामिल होने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, आज ही शाम को…

Bollywood Update : बहन परिणीति की सगाई में शामिल होने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, आज ही शाम को…

Bollywood Update, Mumbai, Priyanka Chopra Reached Delhi To Participate In Sister’s Sagai : बहन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की सगाई में शिरकत करने के लिए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) दिल्ली पहुंच चुकी हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस कैजुअल वियर में नजर आ रही हैं। अपने लुक को उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया। साथ ही एक्ट्रेस ने एंट्री लेते ही पैपराजी को हाथ जोड़कर नमस्कार किया, जो लोगों को काफी पसंद आया है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, परिणीति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव की सगाई आज शनिवार यानी 13 मई को दिल्ली में सगाई हो रही है। 

आज शाम को होगी सगाई 

परिणीति और राघव कथित तौर पर शाम को सगाई करेंगे। सिख रीति-रिवाजों को ध्यान में रखते हुए उनकी सगाई की रस्म सुखमनी साहिब पथ से शुरू होगी। इसके बाद अरदास और फिर भव्य पार्टी होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो, परी के बॉलीवुड फ्रेंड्स को भी इनवाइट किया गया है। करण जौहर, मनीष मल्होत्रा ​​और सानिया मिर्जा कथित तौर पर बैश में शामिल होंगे। खबरों की मानें तो, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य राजनीतिक नेताओं के भी शामिल होनी की उम्मीद है।

Share this:

Latest Updates