Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BOLLYWOOD UPDATE : कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग को लेकर क्यों चर्चा में हैं सलमान खान

BOLLYWOOD UPDATE : कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग को लेकर क्यों चर्चा में हैं सलमान खान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली इन दिनों खासा चर्चा में है। पिछले दिनों इस फिल्म की शूटिंग हुई शुरू हुई है। फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म में सलमान खान एकदम अलग और जबरदस्त लुक में नजर आएंगे। हालांकि सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म से अपने फर्स्ट लुक सोशल साझा करते हुए लिखा-‘मेरी नई फिल्म की शूटिंग शुरू…’

पहली बार सलमान के साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी

इस फोटो में सलमान खान चश्मा लगाए हुए बड़े बालों में नजर आ रहे हैं और उन्होंने हाथ में एक राड पकड़ा हुआ है। इसके साथ ही वह काफी गुस्से में एक्सप्रेशन दे रहे हैं। सलमान खान की इस तस्वीर को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में सलमान जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। कभी ईद कभी दिवाली में सलमान खान के साथ पहली बार अभिनेत्री पूजा हेगड़े स्क्रीन शेयर कर रही हैं। इन दोनों के अलावा सूरज पंचोली, सूरज इकबाल एवं जाहिर इकबाल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे । फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

Share this:

Latest Updates