Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood : केबीसी के सेट पर जब भावुक हुए शहंशाह, नहीं रोक पाये अपने आंसू !

Bollywood : केबीसी के सेट पर जब भावुक हुए शहंशाह, नहीं रोक पाये अपने आंसू !

Kaun Banega crorepati, Bollywood update,  popular TV show, Bollywood news, Mumbai news : बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो होस्ट कर रहे हैं। शो का 15वां सीजन चल रहा है। शो में उनके सवाल पूछने के अंदाज से लेकर कंटेस्टेंट संग बातचीत करने तक का उनका अंदाज लोगों को बहुत पसन्द आता है। हाल में ही शो का एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अमिताभ रोते हुए नजर आये हैं। वह काफी ज्यादा भावुक हो गये हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वजह से भावुक हुए बिग-बी

दरअसल, अमिताभ बच्चन अपने जन्मदिन को लेकर भावुक हुए। उन्होंने बताया कि केबीसी के मंच पर उनका जन्मदिन सबसे खास तरीके से मनाया जाता है। सोनी टीवी के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन सीट से उठ कर अपने लिए टिशू लेते हैं और अपनी भर आयी आंखों से आंसू पोछते हैं। अमिताभ बच्चन इस प्रोमो में कहते हैं, ‘और कितना रुलायेंगे आप लोग। बस करें। लोगों को टिशू देता हूं और आज मेरी बारी आ गयी। इस मंच पर जो हमारा जन्मदिन मनाया जाता है, वह सबसे उत्तम होता है।’

आज है बिग-बी का बर्थडे

वीडियो में अमिताभ काफी इंमोशनल नजर आ रहे हैं। बता दें, 11 अक्टूबर को हर साल अमिताभ बच्चन अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में आज यानी बुधवार को अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। केबीसी के सेट पर भी हर बार की तरह अमिताभ का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। बर्थडे सेलिब्रेशन वाला यह एपिसोड बुधवार को 09 बजे सोनी टीवी पर दिखाया जायेगा, जिसमें अमिताभ बच्चन के इमोशनल मोमेंट्स भी देखने को मिलेंगे। इस साल अमिताभ बच्चन 81 साल के हो जायेंगे।

Share this:

Latest Updates