– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Bollywood : जब राज कपूर की आशिक मिजाजी से तंग होकर पत्नी कृष्णा ने रख दी यह शर्त!

IMG 20231226 WA0008

Share this:

Bollywood news, Bollywood update, Bollywood movie, Bollywood actress Krishna, Mumbai update, Mumbai news : कपूर परिवार का नाम बॉलीवुड में भला कौन नहीं जानता है। पृथ्वीराज कपूर की विरासत को परिवार के हर सदस्य ने आगे बढ़ाने का काम किया है। इन दिनों खानदान के लाडले रणबीर कपूर अपनी फिल्म ‘एनिमल’ के जरिये धूम मचाये हुए हैं। वहीं, उनके दादा राज कपूर ने भी फिल्मी दुनिया में काफी योगदान दिया है। लेकिन, उनकी आशिक मिजाजी के चर्चे भी बॉलीवुड में आम रहे हैं। उनकी आशिकी से परेशान होकर एक दफा पत्नी कृष्णा राज कपूर ने एक बड़ा कदम उठा लिया था। क्या था वह, आइए जानते हैं…

24 साल की उम्र में आरके स्टूडियो स्थापित किया 

राज कपूर ने सिर्फ 24 साल की उम्र में आरके स्टूडियो स्थापित कर दिया था। इस बैनर तले उन्होंने फिल्म ‘आग’ बनायी थी और वह ऐसा करनेवाले सबसे कम उम्र के निर्देशक बन गये। महबूब खान की फिल्म ‘अंदाज’ उनकी पहली बड़ी हिट थी, जिसमें उनके साथ दिलीप कुमार और नरगिस थे।

फिल्म अंदाज के बाद बढ़ीं नरगिस से नजदीकियां

‘अंदाज’ के बाद राज कपूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर फिल्म ‘बरसात’ लेकर आये थे। फिल्म में उनके साथ नरगिस थीं और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। यही वह समय था जब राज कपूर और नरगिस के बीच नजदीकियां बढ़ गयी थीं। नरगिस के प्यार में पागल राज कपूर पहले से शादीशुदा थे। कृष्णा राज कपूर से उनकी शादी 1946 में ही हो गयी थी। राज कपूर कभी अपने परिवार को छोड़ना नहीं चाहते थे। कृष्णा को उनके और नरगिस के बारे में सब पता था, लेकिन वह शांत थीं। आखिरकार, नरगिस को राज कपूर की जिन्दगी से दूर होना पड़ा।

राज कपूर के हरकतों से परेशान थीं पत्नी कृष्णा

नरगिस और राज कपूर के रिश्ते को लेकर कृष्णा काफी परेशान रहा करती थीं। जब नरगिस से राज कपूर की दूरियां बढ़ीं, तो वह खुश थीं। लेकिन, यह कुछ दिनों की खुशी थी। राज कपूर की जिन्दगी में एक बार फिर प्यार की एंट्री हुई और इस बार वह बड़ी आंखोंवाली अपनी को-एक्ट्रेस पर फिदा हो गये। फिल्म ‘नजराना’ की शूटिंग के दौरान वह वैजयंती माला को पसंद करने लगे थे। इसके बाद 1964 में फिल्म ‘संगम’के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गयी थीं। सेट से निकल कर दोनों के प्यार के चर्चे पूरी फिल्मी दुनिया में होने लगे थे।

अब वैजयंती माला के कारण कृष्णा को घर टूटता दिखा

फिल्मी गलियारों से होते हुए कृष्णा कपूर तक भी राज और वैजयंती माला के प्यार के चर्चे पहुंचे। एक बार फिर कृष्णा को अपना घर बिखरता हुआ नजर आया। वैजयंती को लेकर इस बार कृष्णा चुप नहीं रहीं और उनकी कई बार इस बात को लेकर राज कपूर से तकरार हुई। पति को यूं दूसरी एक्ट्रेस के प्यार में पड़ता देख कृष्णा ने घर छोड़ने का निर्णय किया। ऋषि कपूर ने अपनी किताब ‘खुल्लम खुल्ला’ में इसका जिक्र भी किया था। कृष्ण घर छोड़ कर उस समय मुंबई के फेमस नटराज होटल में रहने लगी थीं। वह करीब चार महीने वहां रहीं और इस दौरान राजकपूर ने बहुत मनाने की कोशिश की, 

लेकिन वह नहीं मानी।

अंततः पत्नी कृष्णा ने राज कपूर को दिया अल्टीमेटम

कृष्णा ने पति राज कपूर को अल्टीमेट दिया कि वह या तो उन्हें छोड़ दें या फिर वैजयंती के साथ कभी ना काम करने का वचन दें। आखिरकार, कृष्णा की शर्त राज कपूर को माननी पड़ी और उन्होंने फिर कभी वैजयंती माला के साथ काम नहीं किया। पर्दे पर राज कपूर और वैजयंती माला की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा था। लेकिन, ‘संगम’ के बाद यह जोड़ी कभी साथ नहीं दिखी। राज कपूर का 02 जून 1988 को 63 साल की उम्र में निधन हो गया था।

Share this:




Related Updates


Latest Updates