Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ अपने पति विकी कौशल के साथ शादी का जश्न मनाने अब न्यूयॉर्क पहुंचीं

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ अपने पति विकी कौशल के साथ शादी का जश्न मनाने अब न्यूयॉर्क पहुंचीं

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की शादी को पांच महीने पूरे हो चुके हैं।‌ लेकिन अभी भी दोनों शादी के जश्न में डूबे हुए हैं।‌ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के 5 माह पूरे होने के बाद अब यह जोड़ा मस्ती करने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर पहुंच गया है। दोनों यहां एक -दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस बीच कुछ तस्वीरें विक्की-कैट ने फैंस के साथ साझा भी किए हैं।

मेरी हमेशा से सबसे पसंदीदा जगह बब्बी

कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर पति विक्की कौशल के साथ वहां की तीन तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में कटरीना हरे रंग के टॉप में रेस्टोरेंट में पोज देती नजर आईं। दूसरी तस्वीर में विक्की- कटरीना एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीर क्लिक करवाते दिखाई दिए। इसके अलावा एक्ट्रेस ने रेस्टोरेंट के एक डेसर्ज की तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कटरीना ने लिखा-‘ऐसा घर जहां सब कुछ है। मेरी हमेशा से सबसे पसंदीदा जगह बब्बी।’

एक्टर ने कैप्शन में लिखा-‘ शुगर रश

फोटो में दोनों एक -दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं विक्की कौशन ने भी पत्नी कटरीना संग न्यूयॉर्क की सड़कों पर चलते हुए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में विक्की कौशल कटरीना के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा-‘ शुगर रश। ‘

9 दिसंबर,2021 को हुई थी शादी

सोशल मीडिया पर फैंस विक्की-कैट की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर,2021 को अभिनेता विक्की कौशल संग सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही। शादी के बाद से ही दोनों सोशल मीडिया के जरिये एक -दूसरे जमकर प्यार बरसाते नजर आते हैं। वहीं वर्कफ़्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ जल्द ही फिल्म फ़ोन भूत, मेरी क्रिसमस, टाइगर 3 में नजर आएंगी । वहीं विक्की कौशल फिल्म गोविंदा नाम मेरा, द ग्रेट इंडियन फैमिली और दो अनटाइटल्ड फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे।

Share this:

Latest Updates