Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुंबई के टाटा अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

मुंबई के टाटा अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

Mumbai : मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल को बम से उड़ाने की झूठी धमकी भरा ई-मेल शुक्रवार को सुबह मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस की टीम ने पूरे अस्पताल की तलाशी ली, लेकिन कहीं बम अथवा विस्फोटक न मिलने से सुरक्षाकर्मियों ने राहत की सांस ली है। इस मामले की शिकायत भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दर्ज की गई है और धमकी भेजने वाले के आईपी एड्रेस की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार को शुक्रवार को सुबह अस्पताल के ई-मेल पर अज्ञात व्यक्ति ने एक धमकी भरा मेल भेजा, जिसमें दावा किया गया कि अस्पताल परिसर में एक विस्फोटक उपकरण लगाया गया है , जो जल्द ब्लास्ट हो जाएगा।

इसकी सूचना तत्काल अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी और तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन की टीम ने अस्पताल के पास गश्त भी बढ़ा दी है।

मुंबई के परेल स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल देश के प्रमुख विशेषज्ञ कैंसर उपचार और अनुसंधान केंद्रों में से एक है। इस अस्पताल में रोजाना हजारों कैंसर रोगियों का इलाज होता है। अस्पताल में बम की धमकी मिलने के बाद मरीजों को एहतियातन सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाने सहित आपातकालीन प्रोटोकॉल पूरे किए गए।

Share this:

Latest Updates