Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी निकली झूठी, तलाशी में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी निकली झूठी, तलाशी में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

Mumbai news : महाराष्ट्र के दक्षिण मुम्बई स्थित ऐतिहासिक मुम्बई उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की झूठी धमकी भरे मैसेज से शुक्रवार को दोपहर में खलबली मच गयी। इसकी सूचना मिलते ही मुम्बई पुलिस और बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को खाली करा कर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने से सुरक्षा रक्षकों ने राहत की सांस ली।
मुम्बई पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि उच्च न्यायालय के ईमेल पर आज दोपहर करीब 01 बजे बम से उड़ाने की धमकी भरा मैसेज मिला था। इस मैसेज के बाद उच्च न्यायालय प्रशासन ने तुरन्त इसकी जानकारी मुम्बई पुलिस को दी और पूरा परिसर खाली करा लिया गया। बार एसोसिएशनों को अपने सदस्यों को सूचित करने के लिए कहा गया, जिसके बाद वकील, वादी और अदालत के कर्मचारी इमारत से बाहर निकल गये। एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि ने कहा, ‘अदालत के अधिकारियों के अनुरोध पर हमने सभी सदस्यों को परिसर खाली करने के लिए सूचित कर दिया है, ताकि पुलिस पूरी तरह से जांच कर सके।’
इस धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त प्रवीण मुंडे पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे और परिसर में तलाश अभियान शुरू कराया। साथ ही, उच्च न्यायालय के आस पास बड़ी संख्या में पुलिस बल का बंदोबस्त किया गया। हालांकि, यहां सघन तलाशी के बाद कोई संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना समाचार लिखे जाने तक नहीं मिली है। पुलिस ने धमकी भरे ईमेल की शिकायत आजाद मैदान पुलिस में दर्ज की है और मैसेज भेजनेवाले की तलाश कर रही है।

Share this:

Latest Updates