Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बॉम्बे हाई कोर्ट में फिर बम रखे जाने की मिली धमकी से सनसनी

बॉम्बे हाई कोर्ट में फिर बम रखे जाने की मिली धमकी से सनसनी

Mumbai News : मुम्बई उच्च न्यायालय में शुक्रवार को सुबह फिर से बम रखे जाने की धमकी मिलने से परिसर में सनसनी फैल गयी। हालांकि, धमकी की सूचना मिलते ही मुम्बई पुलिस बम निरोधक दस्ते सहित मुम्बई उच्च न्यायालय परिसर में पहुंची और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। लेकिन, कहीं भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इससे पुलिस दल ने राहत की सांस ली। इस धमकी के बाद मुम्बई उच्च न्यायालय परिसर में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।
पुलिस सूत्रों ने पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार की सुबह मुम्बई उच्च न्यायालय के ईमेल पर बम रखे जाने की धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। इसकी जानकारी न्यायालय प्रशासन ने तत्काल पुलिस को दी। इसके बाद अदालत परिसर को खाली करा दिया गया। अदालत परिसर की गहन छानबीन के बाद कहीं भी संदिग्ध नहीं मिला, जिसके बाद न्यायालय का नियमित कामकाज शुरू हो गया है। इस धमकी की शिकायत पुलिस ने अज्ञात शख्स के विरुद्ध दर्ज की है और आगे की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है मुम्बई उच्च न्यायालय में इससे पहले 12 सितम्बर को इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर इमारत को पूरी तरह से खाली करा लिया गया था। उस समय भी पूरे परिसर की गहन छानबीन के बाद कुछ नहीं मिला था। पुलिस फर्जी ईमेल मैसेज भेजनेवाले शख्स की तलाश कर रही है।

Share this:

Latest Updates