Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस अभिनेत्री की दोनों किडनियां हो चुकी हैं खराब, लेकिन इलाज के लिए नहीं है उनके पास पैसे

इस अभिनेत्री की दोनों किडनियां हो चुकी हैं खराब, लेकिन इलाज के लिए नहीं है उनके पास पैसे

Bollywood news : सिनेमाजगत से दुखी करने वाली खबर सामने आ रही है। मशहूर अभिनेत्री की दूसरी किडनी भी खराब हो चुकी है। लेकिन अभिनेत्री के पास इतने पैसे भी नहीं है कि वह अपना इलाज करा सके। जानकारी स्वयं अभिनेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कर दी है। यह अभिनेत्री  ‘इश्क में मरजावा’ में नजर आ चुकीं हैं। उनका नाम अनाया सोनी हैं। अनाया की तबीयत इतनी ज्यादा बिगड़ चुकी है कि अब डॉक्टरों ने उन्हें डायलिसिस पर रखने की सलाह दी है। 

आर्थिक स्थिति हो चुकी है बेहद खराब

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक अनाया सोनी की एक किडनी पहले ही पूरी तरह से खराब हो चुकी है। उस समय उन्हें उनके पिता ने किडनी थी थी, लेकिन अब उनकी दूसरी किडनी भी खराब हो चुकी है। ऐसे में अभिनेत्री के पास किडनी ट्रांसप्लांट के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं है। लेकिन किडनी ट्रांसप्लांट कराना आसान काम नहीं है। इसमें काफी पैसे खर्च होते हैं। अनाया सोनी के समक्ष मजबूरी यह है कि उनके पास अब इलाज के लिए पैसे ही नहीं है। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर लोगों से मदद की गुहार लगा रही हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताई अपने दिल की बात

अभिनेत्री अनाया सोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दोनों किडनी खराब होने की जानकारी अपने प्रशंसकों को दी है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा- ‘डॉक्टरों ने कहा कि है कि मेरी किडनी फेल हो चुकी है। मुझे अब डायलिसिस पर जाना होगा। मेरा क्रिएटाइन लेवल 15.67 है और हीमोग्लोबिन 6.7 है। मेरी हालत गंभीर हो चुकी है। मैं सोमवार को अंधेरी ईस्ट वाले होली स्पिरिट अस्पताल में भर्ती हो रही हूं। मेरे लिए आप लोग दुआ करिए। जिंदगी आसान नहीं होती। मैं इसे जीकर आसान बनाने की कोशिश कर रही हूं। यह खराब समय भी गुजर जाएगा। जल्द ही मेरी किडनी ट्रांसप्लांट की जाएगी।

Share this:

Latest Updates