Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बीपीआरओ ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

बीपीआरओ ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Chiraiya, motihari news : बीपीआरओ संदीप कुमार ने रविवार को प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इसमें रामपुर दक्षिणी, खोड़ा, महुआवा पूर्वी एवं महुआवा पश्चिमी पंचायत स्थित छठ घाट शामिल थे। श्री कुमार ने उक्त पंचायत के मुखिया एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधियों से छठ घाट पर व्रतियों के पहुंचने वाले रास्ते, छठ घाट की साफ-सफाई व व्रतियों के सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

किसी प्रकार की ना हो परेशानी

बीपीआरओ ने बताया कि छठ घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा व बेरिकेडिंग के लिए मुखिया को दिशा-निर्देश दिया गया है, ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। मौके पर खोड़ा पंचायत के मुखिया सुमंत कुमार, रामपुर दक्षिणी पंचायत के मुखिया सनाउल्लाह अंसारी सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates