Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Breaking news : CBSE बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का रिजल्ट किया जारी, 87.33 % स्टूडेंट पास

Breaking news : CBSE बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का रिजल्ट किया जारी, 87.33 % स्टूडेंट पास

National News Update, New Delhi CBSE 12th Result 2023 Declared : सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को अभी-अभी घोषित कर दिया है। बताया कि इस साल परीक्षा में शामिल होने वाले 87.33% बच्चे पास हुए हैं। CBSE ने तय किया है कि इस साल रिजल्ट के साथ स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी नहीं देगा। बेवजह के कॉम्पटीशन से स्टूडेंट्स को बचाने के लिए इस साल मैरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जा रही है।

कल जारी किया था सुरक्षा पिन

बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक दिन पहले डिजिलॉकर का सुरक्षा पिन जारी किया था। सुरक्षा पिन के जारी होने के ठीक एक दिन बाद सीबीएसई 12वीं रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है, जिसे छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://results.cbse.nic.in से चेक कर सकते हैं।

 डिजीलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

सीबीएसई परिणाम 2023 को आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और Digilocker पर digilocker.gov.in पर भी चेक किया जा सकता है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के बाद संभावना है कि बोर्ड आज या फिर कल सीबीएसई 10वीं रिजल्ट की घोषणा कर दे। बोर्ड ने अपनी परिणाम वेबसाइट, results.cbse.nic.in 2023 को अपडेट कर दिया है।

Share this:

Latest Updates