Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाई ने पिस्टल दिखाकर बहन की इज्जत पर किया हमला, छात्रा ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भाई ने पिस्टल दिखाकर बहन की इज्जत पर किया हमला, छात्रा ने दर्ज कराई प्राथमिकी

झारखंड के गुमला जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक भाई ने ही अपनी बहन की अस्मत के साथ खेलने का घिनौना काम किया है। दरअसल गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा से उसके ही चचरे भाई ने बंदूक का भय दिखाकर अस्मत लूटने का प्रयास किया। इसकी शिकायत छात्रा ने घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर की है।

आवेदन में पीड़ित छात्रा ने कहा है कि बीते बुधवार को उसके बड़े पिता के बेटे अशोक कुजूर ग्राम चपका जो बिहार रेजीमेंट आर्मी में कार्यरत है। मुझे अपनी गाड़ी नंबर जेएच 1 बीवाई 9123 बोलेरो पर बैठाकर गुमला से टोटो लाया। फिर टोटो में अपने दोस्तों के साथ बैठकर दारू पी। इसके बाद अपने दोस्तों को छोड़ने गुमला गया। फिर मुझे गुमला से घाघरा लाया और गन दिखाकर नेतरहाट के रास्ते में धमकी दे रहा है कि तुम्हारे भाइयों से बदला लेने के लिए तुम्हारा रेप करूंगा।

गाड़ी की लाइट बंद कर रेप करने की दी धमकी 

छात्रा ने आवेदन में बताया कि जब मैं उनसे विरोध करने लगी तो मुझे महुआडांड़ वाला रोड में ले गया। तभी जंगल में रात लगभग 11:30 बजे गाड़ी को खड़ी कर गाड़ी का लाइट बंद कर मेरे चचेरे भैया ने गन दिखा कर मुझसे रेप करने की कोशिश की। अंधेरे का फायदा उठाकर मैं अपने आप को बचाने के लिए किसी तरह वहां से भाग गयी और रात भर किसी अनजान जगह रुकी रही। सुबह में घटना की सूचना अपने सगे भैया पंकज कुजुर को दी, उसके बाद घर पहुंच सकी।

पुलिस अपहरण और रेप मामले की कर रही जांच 

वहीं इस बारे में घाघरा थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने कहा कि घाघरा थाना से क्षेत्र के एक लड़की ने अपने चचेरे भाई पर अपहरण व रेप करने का प्रयास मामले में केस दर्ज कराया है। लेकिन, घटनास्थल गुमला होने के कारण अग्रिम कार्रवाई के लिए आवेदन  एवं पीड़िता को गुमला थाना भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई हो रही है बहुत जल्दी दोषी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Share this:

Latest Updates