Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Brutal Murder : गर्लफ्रेंड ने शादी से किया इनकार,  हैवान प्रेमी ने चाकू मारकर कर दिया ऐसा हश्र…

Brutal Murder : गर्लफ्रेंड ने शादी से किया इनकार,  हैवान प्रेमी ने चाकू मारकर कर दिया ऐसा हश्र…

Karnataka News Update, Bengaluru, Murder : कर्नाटक में बेंगलुरु के मुरगेशपाल्या में एक प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड सिर्फ इसलिए क्रुरता से मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने शादी करने से इंकार कर दिया था। युवती के कार्यालय के बाहर उसने कई बार चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक लीला पवित्रा नीलमणि आंध्र प्रदेश के काकीनाडा की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

15 बार से ज्यादा किया चाकू से हमला

पुलिस ने बताया, यह घटना तब हुई जब लीला (25 वर्षीय) शाम करीब साढ़े सात बजे अपने कार्यालय से बाहर आई और दिनाकर बनाला (28 वर्षीय) ने उस पर 15 से ज्यादा बार चाकू से हमला किया। लीला की मौके पर ही मौत हो गई और घटना के कुछ मिनट बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

हेल्थ केयर कंपनी में काम करता है आरोपी

 लीला मुर्गेशपाल्या में विंड टनल रोड पर ओमेगा हेल्थकेयर मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में काम करती थीं। श्रीकाकुलम का रहने वाला दिनाकर डोमलूर में पीजी आवास में रह रहा है। आरोपी एक हेल्थकेयर कंपनी में भी काम करता है।

5 साल से था प्रेम संबंध

पुलिस ने कहा, ‘लीला और दिनाकर पांच साल से अधिक समय से एक-दूसरे प्रेम संबंध थे। लेकिन उनके परिवार ने कुछ महीने पहले शादी का विरोध किया क्योंकि वे अलग-अलग जातियों से थे, जिसके बाद लीला ने दिनाकर से दूरी बनाना शुरू कर दिया और उसके फोन कॉल का जवाब देना बंद कर दिया। इसके बाद दिनाकर ने उसकी हत्या करने की साजिश रची।’ पुलिस ने मुताबिक, यह पूर्व नियोजित हमला था, क्योंकि दिनाकर ने बिना किसी उकसावे के उस पर हमला किया। ‘जीवन बीमा नगर’ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Share this:

Latest Updates