Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बीएसएफ ने सीमापर भारतीय क्षेत्र में घुसी बलूच महिला को पकड़ा

बीएसएफ ने सीमापर भारतीय क्षेत्र में घुसी बलूच महिला को पकड़ा

▪︎ महिला ने वापस जाने से किया इनकार कहा- अगर पाकिस्तान लौटती है, तो उसे मार दिया जायेगा

Jaipur News: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सोमवार सुबह श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में भारत-पाकिस्तान सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसी एक पाकिस्तानी महिला को पकड़ा है। विजेता पोस्ट पर सुबह करीब सात बजे तारबंदी पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसी इस पाकिस्तानी महिला को बीएसएफ के जवानों ने तुरंत हिरासत में ले लिया। महिला ने पाकिस्तान वापस जाने से इनकार कर दिया है। महिला का कहना है कि अगर वह पाकिस्तान लौटती है, तो उसे मार दिया जायेगा। बीएसएफ के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।
बीएसएफ और पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला के तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में घुस कर 50 मीटर अंदर आते ही विजेता चौकी पर तैनात जवानों ने उसे पकड़ लिया। महिला ने अपना नाम हुमारा (32) बताया है। वह बलूचिस्तान के केच जिले के दगरी खान गांव की रहनेवाली है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं। एजेंसियां महिला के भारत मेंं घुसपैठ के कारणों के जांच में जुटी हैं। महिला से एक मोबाइल, सोने की बाली, नथ और हाथ में पहना कड़ा बरामद किया है। एजेंसियां महिला के मोबाइल के डाटा को भी खंगाल रही हैं।

Share this:

Latest Updates