Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बीएसएफ जवान पूर्णम अभी नहीं आयेंगे घर, पत्नी फिर जायेंगी पठानकोट

बीएसएफ जवान पूर्णम अभी नहीं आयेंगे घर, पत्नी फिर जायेंगी पठानकोट

Kolkata : पाकिस्तान से रिहा होकर देश लौटे बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साव फिलहाल अपने घर नहीं आ पायेंगे। पत्नी और परिवार के लिए अब भी उनके इंतजार की घड़ी खत्म नहीं हुई है। जवान के पठानकोट स्थित सैन्य छावनी में फिर से ड्यूटी पर लौटने की वजह से उनकी गर्भवती पत्नी रजनी साव एक बार फिर उनसे मिलने पठानकोट जायेंगी।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सीमा पर गश्त के दौरान पूर्णम कुमार साव गलती से पाकिस्तानी सीमा में चले गये थे, जहां उन्हें पकड़ लिया गया था। लगभग 22 दिन बाद बुधवार को उन्हें पाकिस्तान ने भारत को सौंपा। जवान के वापस लौटते ही परिवार में राहत और खुशी का माहौल है। बुधवार को उन्होंने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात की और भरोसा दिलाया कि वह ठीक हैं।

गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए रजनी साव ने कहा कि अभी वह घर नहीं आ सकते। वह पठानकोट की सैन्य छावनी में ड्यूटी पर हैं। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही की इजाजत नहीं है। अगस्त में उनके घर आने की सम्भावना है। उन्हें बीएसएफ की ओर से जानकारी दी जायेगी। सम्भवत:, वह अगले हफ्ते पठानकोट जायेंगी, अपने पति से मिलने के लिए।

गौरतलब है कि इससे पहले भी रजनी साव अपने पति की जानकारी लेने के लिए पठानकोट गयी थीं और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों से मिली थीं। हालांकि, तब उन्हें अपने पति से मिलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन, इस बार, पति के सुरक्षित लौटने के बाद वह सीधे उनसे मिलने जा रही हैं।

Share this:

Latest Updates