Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र नौ फरवरी से, 16 को पेश होगा बजट

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र नौ फरवरी से, 16 को पेश होगा बजट

Ranchi news, Jharkhand news : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की मंजूरी के बाद इससे सम्बन्धित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। बजट सत्र नौ फरवरी शुक्रवार से प्रारम्भ होगा जो 29 फरवरी तक चलेगा। 15 कार्य दिवस होंगे। 16 फरवरी को झारखंड का वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जायेगा। सत्र के पहले दिन नौ फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। शोक प्रकाश इत्यादि होगा।

12 फरवरी को प्रश्नकाल

10 और 11 फरवरी को बैठक नहीं होगी। 12 फरवरी को प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव एवं वाद-विवाद किया जायेगा। इसी दिन 2023-24 के लिए तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा।13 फरवरी को भी वाद-विवाद व प्रश्नकाल होगा। 14 फरवरी को बैठक नहीं की जायेगी। 15 को प्रश्नकाल व 16 फरवरी को प्रश्नकाल व बजट पेश किया जायेगा। 17 और 18 फरवरी को बैठक नहीं होगी। 19, 20, 21, 22, 23 फरवरी को प्रश्नकाल, वाद एवं विवाद किया जायेगा। 24 और 25 फरवरी को बैठक नहीं होगी। 26 फरवरी को बजट पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर एवं मतदान होगा। 27, 28, 29 फरवरी को प्रश्नकाल व राजकीय विधेयक पेश किया जायेगा।

Share this:

Latest Updates