Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, झारखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, झारखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश

Ranchi news: बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का असर झारखंड में भी दिखने लगा है। इस कारण झारखंड के दक्षिणी हिस्से के कई जिलों में बादल छाए हुए है। इस बाबत मौसम विभाग का कहना है कि आज कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड  के सिमडेगा, पूर्वी सिहंभूम और पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला में बारिश होने की पूरी संभावना है, जबकि राॅंची समेत कई स्थानों पर छिटपुट बारिश के आसार है। वहीं विभाग ने 18 जिलों में घना कोहरा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में देवघर, धनबाद, गिरिडीह,गोड्डा, जामताड़, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभू, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, राॅंची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूॅंटी और रामगढ़ शामिल है। बता दें कि बंगाल की खाड़ी में आया निम्म दबाव का क्षेत्र व्यापक होकर तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में प्रभाव डालने वाला है। इस वजह से दक्षिणी पूर्वी हवा झारखंड में प्रवेश करेगा। इससे आसमान में बादल छाए हुए हैं।

Share this:

Latest Updates