Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Building Collapsed : …और देखते ही देखते अचानक ढह गई पूरी बिल्डिंग

Building Collapsed : …और देखते ही देखते अचानक ढह गई पूरी बिल्डिंग

Gujarat Update News, Junagarh, Building Collapsed All Of Sudden : सोमवार को गुजरात के जूनागढ़ में अत्यंत भयावह घटना घटी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  यहां कड़ियावल इलाके में एक बिल्डिंग देखते ही देखते अचानक ढह गई। बताया जाता है कि मलबे में कई लोग फंसे हुए हैं। इमारत सब्जी मंडी के पास थी और इसके नीचे दुकानें भी थीं। सब्जी मंडी के चलते यहां काफी भीड़ रहती है। ऐसे में कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी एसडीआरएफ की टीम

कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 12-15 लोग मलबे में दबे हैं। पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह बिल्डिंग बहुत पुरानी थी इस में रहने वाले लोगों को नगर निगम की ओर से खाली करने का नोटिस भी जारी किया गया था। शनिवार को शहर में आई बाढ़ के चलते इसकी नींव और कमजोर हो गई थी। इसी के चलते अचानक यह हादसा हो गया।

Share this:

Latest Updates